आजसू छात्र संघ ने प्रतिकुलपति को छात्रों की समस्या के निर्वाहन के लिए दिया 48 घंटो का समय।

पलामू-मेदिनीनगर आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल छात्रों के समस्या के निर्वाहन में असफल नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंचा। परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति में प्रतिकुलपति प्रोफेस्सर दीपनारायण यादव से मुलाकात कर छात्रों ने अपनी समस्या बताई। समस्या बताते हुए छात्रों ने बताया की विश्वविद्यालय केवल हमे अपने चक्कर लगवाता है हमे पिछले 1 साल से विश्वविद्यालय के अलग अलग पदाधिकारियों से मिलने को कहा जाता है मगर समस्या का निर्वाहन पिछले एक वर्ष से नहीं हुआ। छात्र चन्दन यादव ने अपना एप्लीकेशन प्रतिकुलपति के समक्ष रखकर उन्हें पिछले एक साल की पदाधिकारियों की रिसीविंग दिखाई। सभी बातो से अवगत होते हुए प्रतिकुलपति दीपनारायण यादव द्वारा छात्रों को बताया गया की कम कर्मी होने के कारन ऐसा हो रहा है मै जल्द से जल्द इसमें सुधार खुद जाकर करवा दूंगा। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद आजसू छात्र नेता अभिषेक राज ने उनकी बातो पर आपत्ति जताते हुए निचे बैठ गए और कहा की हर बार पदाधिकारियों द्वारा ऐसे बाते हमारी उपस्तिथि में कही जाती है। मगर कोई सकारात्मक पहल नहीं होता है जिससे छात्रों का विश्वास हमसे उठ जाता है और छात्र पढाई छोड़ बेरोजगार हो जाता है। विश्वविद्यालय प्रभारी शुक्ला द्वारा प्रतिकुलपति को 48 घण्टो का समय देते हुए सकारात्मक पहल कर सभी की समस्याओ का समाधान करने को कहा गया। जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा द्वारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गयी कहा गया की छात्रों के साथ इस तरह का वयवहार आजसू छात्र संघ कभी बर्दास्त नहीं करेगी। प्रतिकुलपती ने सभी को समझाते हुए खुद आज जाकर सभी छात्रों के निदान के लिए कार्य कराने हेतु आस्वस्त कराया गया। मौके पर आजसू छात्र संघ के नितीश मिश्रा,कमल शुक्ला छात्रों में चन्दन,राहुल,मयंक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें