देश की संविधान को ताक पर रख कर मोदी सरकार लगातार आम नागरिकों के अधिकारों को कुचल रही है-दीपांकर भट्टाचार्य।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य शहीद नीलाम्बर पिताम्बर की समाधि स्थल एवं शहादत स्थल पर नमन किया। इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा सदस्य कॉमरेड मनोज मंजिल। कॉम्रेड अजीत कुशवाहा अमरजीत कुशवाहा झारखंड विधानसभा सदस्य काॅमरेड विनोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग नीलाम्बर पिताम्बर पुर पहुंच कर शहीद नीलाम्बर पिताम्बर की समाधि स्थल एवं शहादत स्थल पर नमन एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। गांधी चौक से मार्च निकालकर शहादत स्थल इसके बाद समाधि स्थल पर पहुंचे जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय किसान महासभा के पलामू जिला सचिव सह नीलाम्बर पीताम्बर पुर सतबरवा प्रभारी कमेश सिंह चेरो,जिला कमेटी सदस्य कांग्रेस नर्वदेश्वर सिंह,हुल झारखंड क्रांति दल के चंद्रधन महतो इसके अलावा भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त जिला सचिव आर्यन सिंह जुगुल पाल रवि पाल ललन प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मौके पर महा सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केन्द्र की मोदी सरकार पे जमकर निशाना साधा कहा की मोदी सरकार लगातार देश की संविधान को ताक पर रख कर आम नागरिकों के अधिकारों को कुचल रही है। सरकार लोकतंत्र की संस्थाओं पर कब्जा जमाकर देश पर तानाशाही थोपने की कोशिश कर रही। आज पुरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है किंतु जो लोग देश की आजादी की लड़ाई का हिस्सा नहीं थे उन्हें आज आजादी का महा नायक बताया जा रहा है। जो आजादी के लड़ाई में कुर्बानीया दिए उनके फांसी स्थल पे कचरे का अंबार लगा हुआ है और उनके नाम की एक प्रतिमा भी नही लगा है। साथ ही सरकार देश के नागरिकों व नवजवानों के जरूरी सवालों का जवाब देने के बजाए नफरत का कारोबार चला कर देश में भाईचारे पर परहार कर रही।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें