मनातू BDO ने पांकी विधायक एवं 60 अन्य लोगों के खिलाफ मनातू थाना मे मामला दर्ज कराया है।

पलामू-मनातू पांकी के विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता और मनातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश के बीच दो माह से शह मात का खेल जारी है।वहीं मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विधायक के खिलाफ मनातू थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की थी। बता दें कि 16 जुलाई 2022 को भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने अपने समर्थकों के साथ मनातू प्रखंड कार्यालय और मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में नहीं मिलने पर विधायक उनके आवास में पहुंच गए। पांकी विधायक डाॅ शशिभूषण मेहता का आरोप था कि मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश ऑफिस आवर मे अपने आवास मे बैठकर शराब पी रहे थे। इस मामले को लेकर विधायक ने धरना दिया था और कार्रवाई की मांग की थी हालांकि तब आपसी सहमति से मामला पैचअप हो गया था। पांकी विधायक द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी की शिकायत विभागीय अधिकारियों और सचिव से किए जाने के बाद एक बार मामला फिर से गरमा गया है। वहीं मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश ने मनातू थाना मे विधायक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है इससे बचाव की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पलामू जिला के मनातू थाना में पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर सुनील प्रकाश के आवेदन के आधार पर की गई है मनातू कांड संख्या 23/22 में विधायक एवं अन्य पर मारपीट करने समेत कई आरोप लगे हैं एफआइआर में 353,66E IT act (आईटी एक्ट) भी लगाया गया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें