नए परिक्षा नियंत्रक से मिला आजसू का प्रतिनिधिमण्डल पदभार ग्रहण करने पर दी गई शुभकामनाएं।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक के रूप डॉ. शिवपूजन प्रसाद सिंह के पदभार लेने पर अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रतिनधिमंडल ने मुलाक़ात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आजसू छात्र संघ के जिला सचिव नितीश मिश्रा द्वारा परीक्षा नियंत्रक को फूल देकर शुभकामना व्यक्त की गई। नितीश कुमार मिश्रा ने कहा की नए पदभार ग्रहण करने पर शिवपूजन सर को बहुत बहुत बधाई हम आशा करते है की आपके कार्यो से नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय और आगे बढ़ेगा एवं आपका निर्णय सदैव हित में लिया जायेगा। परीक्षा नियंत्रक द्वारा आभार जताते हुए कहा गया की अभी तक एक मात्र आजसू ही है जो की फूल दे कर सम्मानित किया मेरे कार्यकाल का अभी ज्यादा दिन हूआ भी नहीं है लेकिन मैं आप लोगों को बता देना चाहता हूँ की अब से कोई भी दिक्कत पलामू के छात्र छात्राओं को फेस नही करने दूंगा। आजसू छात्र संघ के पलामू जिला अध्यक्ष ने भी बधाई दी एवं बेहतर परीक्षा सम्बंधित कार्य करने का आग्रह किया छात्र नेता अभिषेक राज ने भी दूरसंचार पर नए परीक्षा नियंत्रक शिवपूजन प्रसाद को कहा की आशा है आपके नेतृत्व में परीक्षा सम्बन्धी कार्य एवं समय पर परीक्षाओ का आयोजन करने के लिए संकल्पित रहेंगे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें