झारखंड की जनता यह जानना चाहती है कि निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पत्र में क्या लिखा गया है-राजद।

रांची-झारखंड प्रदेश राजद ने राजभवन से अनुरोध किया कि वह राज्य में जारी सियासी उठापटक को विराम लगाने के लिए आगे आए। पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राज्यपाल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सम्बंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये। झारखंड की जनता यह जानना चाहती है कि निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पत्र में क्या लिखा गया है पब्लिक डोमेन में इसे सार्वजनिक करें। आज झारखंड में असमंजस की स्थिति बनी हुई है ऐसा नहीं होना चाहिये यह राज्य हित के लिये अच्छा नहीं है इस दौरान युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव और अन्य भी उपस्थित थे।

कार्यकाल पूरा करेगी हेमंत सरकार

संजय सिंह यादव ने कहा कि झारखंड सरकार अपना कार्यालय पूरा करेगी यूपीए गठबंधन तटस्थ है एकजुट है यूपीए गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। सरकार संख्या बल पर बनती और बिगड़ती है संख्या बल झारखंड सरकार के पास है सो सरकार अपना कार्यकाल जरूर पूरा करेगी।

सीमा पात्रा के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री सीमा पात्रा द्वारा जिस तरह से अपने घर में काम करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया महिला को सताया गया और प्रताड़ित किया गया वह निंदनीय है। राष्ट्रीय जनता दल सीमा के कुकृत्यों का घोर निन्दा करता है वे झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि सरकार सीमा पर त्वरित कार्रवाई करे कठोर से कठोर कार्रवाई हो ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें