पलामू को अकाल क्षेत्र घोषित करने को लेकर भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर बीडीयो को ज्ञापन सौंपा।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत भाकपा माले के सचिव कमेश सिंह चेरो की अध्यक्षता में आकाल क्षेत्र घोषित करने को लेकर किया गया प्रदर्शन। पहले मिडिल स्कूल के मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते पहुंचे। प्रदर्शनकारी कई प्रकार के नारे लगा रहे थे जैसे पलामू जिले के नीलाम्बर पिताम्बर पुर सहित पलामू को अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाया जाए। साथ ही शहीद नीलाम्बर पिताम्बर के फांसी और समाधि स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। गांव-गांव में पशु चारा एवं पानी की व्यवस्था किया जाए एवं प्रत्येक व्यक्ति को 15 किलो चावल 15 किलो गेहूं अकाल से निजात पाने के लिए दिया जाए। सभी फसलों को एमएसपी कानून बनाकर लागू किया जाए बिजली बिल माफ किया जाए। मनरेगा मजदूरों को 8 घंटे का 600 मजदूरी दिया जाए आदि नारे लगा रहे थे। इस प्रदर्शन के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बीएन सिंह पलामू जिला अध्यक्ष कामरेड प्रदीप विश्वकर्मा शामिल थे। कामरेड बीएन सिंह ने कहा कि इस देश की अजीबोगरीब स्थिति हो चुकी है  मजदूर किसानों की आर्थिक मजबूती की बात नहीं हो रही है यहां जात पात हिंदू मुसलमान मंदिर मस्जिद हिंदुस्तान पाकिस्तान में लोगों को उलझाया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं की नौकरी के बजाए यहां की रेल भेल हवाई अड्डा से लेकर कई सरकारी संस्थाओं को निजी कंपनियों के हाथ में बेच दिया। उन्होंने कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर पुर सहित पूरे पलामू अकाल की मार झेल रहा है और इस राज्य के इस जिले के प्रतिनिधि दिनों दिन मालामाल हो रहे हैं। यदि अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य नहीं चलाया गया विकास कार्य तेज नहीं किया गया तो अखिल भारतीय किसान महासभा धारावाहिक आंदोलन चलाएगी। वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के पलामू अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर पुर ऐसे भी पलामू में भूख से मौत के मामले में चर्चित रहा है। उन्होंने कहा कि कई गांव में दलितों का पर्चा भूमिहीन को थमा दिया गया है लेकीन जमीन नहीं दिया गया है। मौके पर रीना देवी,जुगल किशोर सिंह,कमलेश ठाकुर,मीना देवी,रूदा देवी,मोहम्मद उस्मान सहित किसान महासभा एवं भाकपा माले के कई  कार्यकर्ता मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें