उपायुक्त ने संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण,कमरों में वायरिंग को दुरुस्त करने का दिया निर्देश।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। यहां आधारभूत संरचनाओं सहित मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने किशोरों के रहने वाले कमरों के निरीक्षण के क्रम में पाया कि कई रूम में बिजली का वायरिंग झूल रहा है। इसकर उन्होंने भवन निर्माण के कनीय अभियंता को ऐसे सभी वायरिंग को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर उन्होंने सुपरिटेंडेंट को सीसीटीवी का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने छोटे-मोटे अपराध में अधिक समय से रह रहे बाल कैदियों को रिलीज करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

उपायुक्त ने किशोरों से किया संवाद।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों संग संवाद किया इस दौरान उन्होंने बच्चों से हाल-चाल एवं उनको दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता से संबंधित भी वार्ता किया। साथ ही शौचालय के निरीक्षण के क्रम में प्रतिदिन साफ-सफाई कराते रहने को कहा। वहीं बच्चों से सामग्री की आवश्यकता के बारे में भी अवगत हुए। मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी,भवन निर्माण के कनीय अभियंता,संरक्षण पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें