पलामू के एक मां की इलाज के लिये कम पड़ रहे थे पैसे, उपायुक्त ए दोड्डे ने सौंपा 20 हज़ार का चेक।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया.इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा व विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास,जमीन संबंधी,अनुकंपा एवं मुआवजा राशि संबंधी जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त श्री दोड्डे ने गंभीरता से लेते हुए आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का 15 दिनों के भीतर भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें,उन्होंने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा भी दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

मां के इलाज के लिये कम पड़ रहे थे पैसे डीसी ने सौंपा 20 हज़ार का चेक।

पाटन से आये अजित कुमार ने उपायुक्त को बताया कि उनकी मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है जिनका इलाज जमशेदपुर में चल रहा है.उन्होंने कहा कि घर में आय का कोई साधन नहीं जिसके वजह से इलाज में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होंने डीसी से अपने मां के इलाज में मदद करने की गुहार लगायी इस पर उपायुक्त श्री दोड्डे ने रेड क्रॉस के माध्यम से ऑन स्पॉट फरियादी को 20 हज़ार का चेक सौंपा। इसी तरह एक स्वर्णिमा नामक युवती ने उपायुक्त को बताया कि उच्च शिक्षा हेतु उसे लंदन जाना है जिसके लिये उन्होंने एसबीआई में लोन अप्लाई किया है लेकिन अभी तक लोन स्वीकृत नहीं किया गया इस पर उपायुक्त ने एसबीआई के चीफ मैनेजर को ऑन स्पॉट बुलाकर पूरे मामले की जानकरी ली बताया गया कि पूरी डाक्यूमेंट्स नहीं जमा किये जाने के कारण लोन स्वीकृत नहीं किया गया है इस पर डीसी ने आवेदनकर्ता को सम्पूर्ण डाक्यूमेंट्स बैंक में जमा करने की बात कही। इसी तरह आज कुल 30 से अधिक मामले आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए तेज़ गति से निष्पादन करने पर बल दिया।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें