पलामू उपायुक्त ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि आगामी 5 से 12 अगस्त तक चलेगा हर-घर तिरंगा अभियान।

पलामू-मेदिनीनगर आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष हर-घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाना है।इसके प्रचार-प्रसार हेतु आगामी 5 से 12 अगस्त के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। स्थानीय टाउन हॉल में आगामी 8 अगस्त की शाम देश की आजादी में पलामू जिले के योगदान एवं अचर्चित नायकों पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी लोगों की सहभागिता होनी है।उन्होंने तमाम पलामू जिलेवासियों से आह्वान किया है कि हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय रुप से सहभागिता बने। हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों/शैक्षणिक संस्थानों पर भी तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतें एवं ग्राम सभाएं अपने-अपने स्तर पर इसका सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित कराएंगी। उन्होंने सभी छात्रों, बुद्धिजीवियों,माताओं व बहनों से हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की है। शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन के जनप्रतिनिधि अपने स्तर से लोगों को प्रोत्साहित करें।उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के संबंध में फ्लैग कोड निर्धारित है अतः हम सबों का दायित्व बनता है कि सरकार द्वारा निर्धारित संबंधित प्रावधानों का अनिवार्य रुप से अनुपान करें। उन्होंने कहा की हर-घर तिरंगा के वेब पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज का निर्धारित स्वरूप, डिजाइन एवं तत्तसंबंधी अनुदेश उपलब्ध है जिनका संदर्भ लिया जा सकता है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts