भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र महतो को किया सम्मानित।

झारखंड-रांची भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से सोमवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र महतो को सम्मानित किया गया। बीएसपीएस की प्रदेश इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी इस निमित्त विधानसभा अध्यक्ष के आवास पहुंचे और राष्ट्रीय इकाई के निर्देशानुसार श्री महतो को सम्मान प्रदान किया। बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने शाॅल ओढ़ा कर विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस दौरान रवीन्द्र महतो को मोमेंटो भी प्रदान किया गया वहीं बीएसपीएस की डिजिटल स्मारिका भी उन्हें दी गयी। उल्लेखनीय है कि राज्य के पलामू प्रमंडल अन्तर्गत बंशीधर क्षेत्र में बीएसपीएस के राष्ट्रीय सम्मेलन में विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र महतो भी शामिल हुए थे। वहां अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा था कि पत्रकारों की परेशानियों से वह भली-भांति परिचित हैं और जो समस्याएं उनके समक्ष बीएसपीएस व उसकी प्रदेश इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से रखी गयी हैं कानून सम्मत तरीके से उनके शीघ्र निष्पादन का वह प्रयास करेंगे। हाल में ऊटी में हुए राष्ट्रीय सेमिनार में विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो के सद्प्रयासों की न केवल चर्चा हुई बल्कि खूब सराहना भी हुई। इसी आलोक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित करने के आयोजन में बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन के साथ झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय,जिलाध्यक्ष पुष्कर महतो,संघ के सम्मानित साथी ललन पांडेय भी उपस्थित थे सभी ने मिल कर रवीन्द्र महतो को सम्मानित किया।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें