पलामू के नए उपायुक्त”आंजनेयुलू दोड्डे”ने 103वें उपायुक्त के रूप मे पदभार ग्रहण किया।

पलामू जिले के 103 वें उपायुक्त के पद पर आंजनेयुलू दोड्डे ने आज पदभार ग्रहण किया उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि रंजन से पदभार ग्रहण किया पदभार सौंपने के पश्चात निवर्तमान उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं दी।पलामू के नये उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का बेहतर प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित विकासात्मक योजनाओं विशेषकर ग्रामीण विकास की योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित रखना और उसे ससमय पूर्ण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह,पलामू सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें