खूंटी SDO सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में हिरासत में लिये गयें पीड़िता की शिकायत पर 14/22 कांड संख्या दर्ज 355(A) और 509 आईपीसी के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रांची-झारखंड खूंटी जिले की पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक पदाधिकारी को सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में हिरासत में लिया है। 2019 बैच के आईएस एवं अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद भा.प्र.से के विरुद्ध सेक्सुअल हरासमेंट का मामला खूंटी थाना में दर्ज किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मामला 2 जुलाई का बताया जा रहा है,खूंटी एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी एसडीएम को कस्टडी में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी अमन कुमार ने क्या कहा।

खुटीं आयुक्त ने बताया कि एक जुलाई की रात को खूंटी SDO सैयद रियाज अहमद ने IIT के छात्र-छात्राओ को अपने आवास में किसी पार्टी के लिए बुलाया था जहां सभी ने खाना पीना खाया और ड्रिंक का सेवन किया उसके बाद पीड़िता और एसडीओ कुछ देर के लिए अलग हो गए। दो जुलाई की सुबह लगभग छह बजे पीड़िता को किस किया और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे इसी दौरान पीड़िता छात्रा वहां से भाग गई और अपने साथियों के साथ एसडीओ आवास से बाहर निकल गई। पीड़िता छात्रा एमपी की रहने वाली है और आइआइटी की छात्रा है। जिले में 20 दिनों से 20 छात्र एंव छात्राएं किसी ट्रेनिंग को लेकर खूंटी भ्रमणशील है,जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा ही किसी कार्यक्रम को लेकर ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर 14/22 कांड संख्या दर्ज किया गया है और 355(A) और 509 आईपीसी के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है साथ ही पीड़िता का 164 बयान दर्ज करवाया जा रहा है एसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बतादें कि 13 जुलाई 2015 को भी तत्कलीन डीडीसी देवेंद्र भूषन पर तपकरा की एक नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और उस मामले मे भी देवेंद्र भूषण पर कार्रवाई हुई थी।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें