झारखंड के सभी जिलों में जल्द शुरू होगा आईआरबी का सेवा कार्य-दीपक

पलामू-मेदिनीनगर भूखा ना सोए कोई अपना के संकल्प के साथ सेवा को समर्पित संस्था इंडियन रोटी बैंक सात साल के भीतर भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में सैकड़ों यूनिट के साथ नि:शुल्क सेवा कार्य चला रही है। संगठन को मजबूती देने की सोच के साथ सेवादार विक्रम पाण्डेय नेतृत्व वाली इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार किया गया। जहां झारखंड के प्रदेश संरक्षक पलामू के प्रतिष्ठित सेवादार सोनू सिंह नामधारी को राष्ट्रीय सलाहकार समिति में राष्ट्रीय उप प्रभारी बनाया गया वहीं प्रदेश कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी को चौथे साल भी झारखंड में संस्था का विस्तार करने के लिए जिम्मा सौंपा गया। जिसके बाद झारखंड के छः जिला कॉर्डिनेटर की नियुक्ति भी की गई। वहीं गढ़वा की सक्रिय समाजसेवी अंजली गुप्ता को प्रदेश महिला कॉर्डिनेटर का पद देकर दीपक तिवारी ने झारखंड इकाई के विस्तार के संकेत दे दिए। इंडियन रोटी बैंक का झारखंड प्रदेश में जिम्मा लिए दीपक तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति को झारखंड प्रदेश पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ उपलब्धि के लिए झारखंड के सभी यूनिट के सदस्यों को बेहतरीन सेवाकार्य के लिए श्रेय देते हुए शुक्रिया अदा किया। दीपक तिवारी ने बताया कि सेवा-संघर्ष की धरती झारखंड के लिए गौरवशाली क्षण है। देश भर में निशुल्क सेवा करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का झारखंड टीम पर भरोसा जताना गर्व की बात है। इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सभी प्रदेश के यूनिट को झारखंड की धरती पर जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर के सेवादारों के जुटान के लिए भव्य आयोजन किया जाएगा। इंडियन रोटी बैंक के सदस्य दिन हो या रात,हर दिन भूखे को भोजन,बच्चों को पोषण, जरूरतमंद-असहायों के मदद के लिए हमेशा कार्यरत हैं। जिसका प्रमाण है राष्ट्रीय कमिटी ने झारखंड पर भरोसा जताया है साथ ही उत्साहित झारखंड प्रदेश इकाई ने सभी जिलों में इंडियन रोटी बैंक का सेवाकार्य शुभारंभ करने का संकल्प दुहराया। इस दौरान प्रदेश कॉर्डिनेटर ने बताया कि पलामू में मनीष यादव,गढ़वा में मनीष गुप्ता,रांची में लीना वर्मा,गुमला में अमृता भगत,हजारीबाग में पी. लकड़ा, धनबाद में सुभाष कुमार को जिला कॉर्डिनेटर का पद सौंपा गया है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें