रथ यात्रा मेला पर प्रतिबंध लगाना औचित्यपूर्ण नहीं, सरकार निर्णय पर पुनर्विचार कर संशोधन करें-संजय सर्राफ

रांची-झारखंड राष्ट्रीय सनातन एकता मंच एवं पवित्रम गो सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा पर जिला प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन पर लगाए गए पाबंदी को अनुचित बताते हुए इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ आपके मार्गदर्शन में झारखंड में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुई तथा इस वर्ष महारामनवमी,ईद,सरहूल जैसे पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है किंतु अब रथयात्रा पर कई तरह की पाबंदियां लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रथ यात्रा करोड़ों हिंदुओं एवं सनातन धर्मालंबियों का आस्था का पर्व है तथा पूरे भारतवर्ष में बहुत ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है किंतु झारखंड में ही रथ यात्रा के मेले पर पाबंदियां लगाना औचित्यपूर्ण नहीं है। रथ यात्रा के अवसर पर लगने वाले मेले से हजारों छोटे कारोबारियों को जीवन यापन का मौका मिलता है ऐसे में मेले पर प्रतिबंध लगाना उनकी रोजी-रोटी छीनना के बराबर है पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 के वजह से मेले नहीं लगने के कारण हजारों की संख्या में कारोबारी ही नहीं मेले से जुड़े हजारों कारीगरों की भी आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार को मेले और श्रद्धालुओं की संख्या पर पाबंदी लगाने के आदेश पर पुनर्विचार कर संशोधन करना चाहिए। अतः सरकार से आग्रह है कि यथाशीघ्र उचित निर्णय लेते हुए रथ यात्रा पर मेला लगाने की अनुमति प्रदान किया जाए।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK RAVI
किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Youtube,facebook,twiter,instagram

Website-palamunewslive.com

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें