झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति अनावरण करने के लिए निवेदन पत्र सौंपा गया।

पलामू-मेदिनीनगर प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के हृदय स्थली अम्बेडकर पार्क में स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण करने हेतु मुख्यमंत्री को निवेदन पत्र सौंपा गया। बतादें कि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की पुरे भारत मे जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2022 को उनकी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी इसी अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा पलामू मेदिनीनगर अम्बेडकर पार्क मे भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति का अनावरण करने के लिए निवेदन पत्र सौंपा गया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम भी दिल से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को 14 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष मनाते हैं उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के ही देन है कि आज हम झारखंड के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने आश्वासन दिया है कि पलामू के धरती मेदिनीनगर मे उनके मुर्ति कि अनावरण समारोह मे सामिल रहूंगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री को कौन सौंपा निवेदन पत्र

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मान्यवर मिथिलेश ठाकुर जी के अगुवाई मे संत मरियम स्कूल मेदिनीनगर के निदेशक सह समाजसेवी मान्यवर अविनाश देव,अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई पलामू के अध्यक्ष मान्यवर संजय कुमार राम,संगठन सचिव विनोद राम,संयुक्त सचिव आयुष कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य महेश कुमार के द्वारा झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मान्यवर हेमंत सोरेन जी को बाबा साहेब जी की जयंती के शुभ अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल 2022 को मूर्ति का अनावरण करने हेतु निवेदन पत्र सौंपा गया मान्यवर मुख्यमंत्री जी के द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें