पलामू जिले में अब स्थाई चिमनी ईंट भट्ठों पर कसेगा खनन विभाग का शिकंजा,खनन पदाधिकारी ने ईंट भट्ठों का किया औचक निरीक्षण, राजस्व जमा करने का दिया निर्देश।

पलामू-मेदिनीनगर जिले के विभिन्न अंचलों में दो दर्जन से अधिक चलंत अवैध चिमनी ईंट भट्ठों के विरूद्ध कार्रवाई के बाद अब जिला खनन विभाग स्थाई चिमनी ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है। इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने आज हरिहरगंज अंचल के कई ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चालू ईंट सत्र 2022- 23 में ईंट निर्माण करने वाले सभी संचालकों को जिला खनन कार्यालय में अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व जमा करने में किसी तरह की उदासीनता बरतने वाले भट्ठों के संचालकों के विरूद्ध झारखंड लघु समानुदान अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी इसमें जुर्माना के साथ कार्य स्थल को सील करने का भी प्रावधान है। उन्होंने सभी ईंट भट्ठा संचालकों को आवश्यक कागजातों के साथ किसी भी कार्यावधि में जिला खनन में अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन जमा करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान हरिहरगंज के सियरभोका में मनोज कुमार के शिवम् ब्रिक्स का निरीक्षण किया यहां से 15 लाख कच्चा ईंट व पांच लाख पक्का ईंट कार्यस्थल पर रखा हुआ पाया गया। इसी तरह धनंजय सिंह के SST मार्का का कच्चा व पक्का 12 लाख ईंट, मनीष कुमर सिंह के M/S मार्का का सात लाख ईंट व मौजा चंदाढाब के अवधेश मेहता के SSS मार्का ब्रिक्स के ईंट पाए गए।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें