खनिजों का अवैध रूप से खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी। 

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में शुक्रवार को नवा बाजार थाने में अवैध रूप से चल रहे तीन चलंत चिमनी को ध्वस्त किया गया। जिला खनन पदाधिकारी आनंद ने बताया कि नावा बाजार थाना क्षेत्र के रजदिरिया,महुगईं,एवं कंडा में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है। अवैध रूप से चलंत चिमनी इट भट्टा का संचालन कर रहे रजदिरिया के सुभाष यादव,महुगईं के मृत्युंजय पांडे,व कंडा के अभिमन्यु सिंह के खिलाफ नवा बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होंने कहा कि जिले में खनिजों का अवैध रूप से खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें