सभी सरकारी कर्मचारी या पदाधिकारी को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है,उंटारी रोड थाना में हुआ एक हवलदार के बिदाई समारोह का आयोजन।

पलामू-उंटारी रोड थाना मे सेवानिवृत हवलदार बृजानंद सिंह का विदाई समारोह का आयोजन किया गया गुरुवार देर शाम को थाना परिसर में एक साधारण विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हवलदार बृजानंद सिंह को रामचरित्र मानस अंग वस्त्र और बुके के साथ सम्मानित कर भावभीनी विदाई दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी शिव कुमार ने कहा की आज कल की परिस्थिति को देखते हुए सकुशल सेवानिवृत होना एक बहुत बड़ी बात है वहीं हवलदार बृजानंद सिंह ने कहा की मैने अपने जीवन का चालीस साल चार महीने पच्चीस दिन सर्विस में बिताए हैं जिसे मैं बहुत मिस करूंगा और अब अपने बाकी का जीवन अपने घर परिवार के साथ हंसी खुशी बिताऊंगा। वहीं एएसआई चंडी प्रकाश, राजकुमार शर्मा और टुनटुन पांडे ने बृजानंद सिंह के विदाई समारोह मे कहा की किसी भी सरकारी कर्मचारी चाहे वह किसी भी विभाग मे है उसे एक न एक दिन अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है यह एक नियम है। जो सभी कि नसीब मे नहीं होता है अब आप सेवा निवृत्त होकर आज अपना घर जा रहें हैं अपना घर जाएं और गांव घर समाज को जागरूक करें अपने घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें और आगे बढ़ाते रहें। मौके पर अश्विनी सिंह,शर्मिला सिंह,जोगेंद्र सिंह और थाना के कई पुलिसकर्मी के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ऊंटारी रोड से सकेंद्र राज कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें