पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया सम्मानित। 

पलामू-मेदिनीनगर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल छः पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्राप्त करने वालों में उदय रजक,अंचल अधिकारी विश्रामपुर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र,अखिलेश शर्मा बीएलओ पर्यवेक्षक-79- हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र,अमित कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर। 78-छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र,कलावती देवी,बीएलओ,75-पांकी विधानसभा क्षेत्र,उषा देवी,बीएलओ,76- डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र,व सुनीता देवी,बीएलओ,78- छतरपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह,निर्वाचन कार्यालय से शशि व पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें