नीलाम्बर पीताम्बर पुर में रही सरस्वती पूजा की उत्साह,विधार्थियों ने मांगा मां शारदे से विधा का वरदान।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत आसपास सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई मंत्रोच्चारण के साथ छात्रों ने मां शारदे से विद्या का वरदान मांगा करोना के कारण पिछले 2 सालों से माता की पूजा नहीं हो पाई थी धूमधाम से जिसके कारण इस बार पूजा में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने एक साथ मन से मां की उपासना की और विद्या का वरदान मांगा साथ ही बच्चों ने मां से कोरोना रूपी बीमारी खत्म करने की प्रार्थना की ताकि उनकी पढ़ाई बाधित ना हो। नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के कुंदरी,भकासी,पहाड़ी,पिपरा,दारूडीह,सांगबार,हरतुआसोनेसरई,मुनदरीया,बसौरा,जुरू समेत दर्जनों गांव में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई। साथ ही पांकी विधानसभा अध्यक्ष अजिताभ दुबे उर्फ छोटू दुबे ने पूजा पंडालों का भ्रमण किए,वहीं क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजा पंडाल में घूम घूम कर मां शारदे का आशीर्वाद प्राप्त किए। लेस्लीगंज पुर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी,दारूडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विश्वनाथ राम,सांगबार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पुजा देवी,नीलाम्बर पीताम्बर पुर पश्चिमी जिला परिषद प्रत्याशी आशा देवी,हरतुआ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रामजतन राम सभी अपने-अपने क्षेत्र के अमन-चैन की कामना मां शारदे से किए और पुजा पंडालों का भ्रमण किया। दर्जनों युवा सरस्वती पूजा सफल बनाएं रखने में मुस्तैद दिखे युवा सरस्वती समाज आश्रम टोला कुंद्री एवं सरस्वती समाज झंडा चौक से संदीप कुमार योगेंद्र कुमार राहुल मांझी जीतू अमित संजीव भोला शर्मा दीपक मेहता विकास राहुल मुस्तैद थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमित कु. पाण्डेय कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts