अंचल अनुसेवक 41वर्ष की कार्यकाल के बाद हुए सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मियों ने मिलजुल कर किया विदाई।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक रामजी विश्वकर्मा के सेवानिवृति पर प्रखंड कार्यालय सभागार में कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो सहित सभी प्रखंड कर्मियों ने अनुसेवक रामजी विश्वकर्मा को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है। उन्होंने कहा कि राम जी विश्वकर्मा एक कर्तव्य परायण और मिलनसार कर्मचारी थे अंचल कर्मियों को इनसे सीख लेनी चाहिये सभी कर्मचारियों को समय और वातारवण के अनुरूप बदलना चाहिए। राम जी विश्वकर्मा हर परिस्थिति में अपनेे-आप को ढाला और अपने 41 वर्ष के कार्यकाल में भिन्न भिन्न जगहों पर रहते हुए भी देखते थे कि समय से पहले आते और समय खत्म होने के बाद भी अंतिम में जाते थे आज सेवानिवृत्त हो रहे है।जिस तरह अनुसेवक होते भी अपने कार्यों को किया इस लिए और सभी को अनुकरण करना चाहिए उन्होंने कहा कि भगवान इन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु करें ताकि बचे हुए समय में अपने परिवारजनों के साथ शेष समय बिताएं। वहीं नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड प्रमुख रमेश राम ने कहा कि रामजी विश्वकर्मा का आचरण बहुत ही अच्छा रहा है कभी अपने कार्यों में लापरवाही नहीं किए हैं ये अपने कार्यकाल मे अपनी फर्ज को बख़ूबी निभाएं हैं। इस अवसर पर प्रखंड सर्किल ऑफिसर आशीष कुमार अग्रवाल, प्रमुख रमेश राम, कृषि विभाग नीरज कुमार, बिपीआरओ विनय शर्मा, एमओ आलोक पांडेय, सीआई रीता कुमारी, कर्मचारी दीपक पांडे,सचिन कुमार गुप्ता, बड़ा बाबू सुशील कुमार तिवारी,कंप्यूटर ऑपरेटर बाबूलाल शर्मा सहित सभी अंचल कर्मी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमित कु.पाण्डेय कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें