पलामू-मेदिनीनगर शनि मंदिर तालाब चौक के पास असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया,नि:स्वार्थ सेवा ही सच्ची सेवा है।

पलामू-मेदिनीनगर मिशन समृद्धि संस्था की टीम के लिए या मेदिनीनगर के उन परिवारों के लिए जो बहुत ही श्रद्धा के साथ रोटी खिचड़ी फल देते हैं उनके लिए भी यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सभी सेवा की भावना से ओत-प्रोत हैं।यदि ऐसा नहीं होता तो इस संस्था के द्वारा किए गये सभी कार्य इतने लम्बे समय तक के लिए चलना संभव नहीं होता। कोरोनावायरस की तीसरी लहर की दौड़ में फिलहाल कुछ समय के लिए रोटी अभियान को रोक दिया गया था ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके लेकिन अब पुन: शुरू कर दिया गया है। शनिवार को पत्तल-दोना वाले रिक्शाचालकों और शरीर से लाचार व्यकियों के बीच शनि मंदिर थाना चौक तालाब के पास भोजन वितरण किया गया। रोटी लेने वाले लोगों की आंखों में इंतजार साफ झलकता है रोटी देने वाले परिवारों और वितरण करने वाली पूरी टीम के जज्बों को सलाम ईश्वर सबों को समृद्ध रखें। मीडिया भाईयों का योगदान अभियान में भाग लेने से कम नहीं माना जा सकता नि:स्वार्थ सेवा करने वाली यह टीम आपको अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देती हैं। अहिल्या गिरी बैजन्ती गुप्ता शैलेन्द्र सिंह शिल्पा गोस्वामी वन्दना श्रीवास्तव वीणा गुप्ता बेबी पाण्डेय धर्मेन्द्र पाण्डेय पूनम सिंह सभी के सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाता है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें।

मो.नंo 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें