पाटन मेराल मे राजा मेदनी राय कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का हुआ समापन,हार ही जीत के करीब लाता है- राहिल राज

पलामू-पाटन प्रखंड के मेराल पंचायत में विगत एक महीने से चली आ रही राजा मेदिनीराय कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मनोज कुमार,विशेष अतिथि राहिल राज, समानीत अतिथि प्रमोद यादव,अजय सिंह,मुन्नूलाल सिंह, छोटू सिंह उपस्थित हुए फाइनल मैच में चेड़ाबार वर्सेस बैरिया के बीच खेला गया। मैच में पहले बैटिंग करते हुवे चेड़ाबार ने बैटिंग करते हुवे 14 ओवर में 155 रन बनाई जवाबी पारी खेलने उतरी बैरिया की टीम ने 13 ओवर में ऑल आउट होकर 115 रन ही बना सकी विजेता टीम को 9001 रुपये और एक ट्रॉफी व उपविजेता को 6001 रुपये व एक ट्रॉफी प्रदान की गई।
खिलाड़ियों व दर्शकों को सम्बोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि खेल से शारिरिक व मानसिक विकाश होता है खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलनी चाहिए। आगे खेलप्रेमियों को सम्बोधित करते हुवे राजद के पाटन-छतरपुर विधानसभा के युवा नेता राहील राज उर्फ प्रकाश राम ने कहा कि खेल में हार व जीत लगा रहता है खेल को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ खेलना चाहिए खेल में कभी हार है तो कभी जीत। आगे लोगो को सम्बोधन में राहिल राज ने कहा कि यह मेराल की धरती पर एक से बढ़कर एक खेल के आयोजन हुवे है ऐसे आयोजन होते रहने से ग्रामीण परिवेशों में हमेशा उत्साह कायम रहता है व खेल के प्रति प्रेम बना रहता है। आज फाइनल में जो दोनो टीम पहुँची वह अपने आप मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आई है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुशवाहा महासभा के जिला सचिव मुकेश मेहता राहुल पांडेय,अजित सिंह,रमेश सिंह, नागों सिंह,विजय सिंह,अशोक तिवारी,रौशन सिंह,धीरज सिंह,महेंद्र सिंह,नंदू मेहता,रंजीत रवि,विक्रम,सिंग, धनंजय सिंह,आलोक कुमार पपु सिंह,कामेश सिंह व सैकड़ो खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता की आवश्यकता है संपर्क करें।

मो.नंo 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें