पलामू-मेदिनीनगर छात्रा ने पलामू एसपी को फोन कर मांगा पढ़ने के लिए मोबाइल फोन,एसपी ने दो दिन में ही उपलब्ध कराया फोन

पलामू-मेदिनीनगर चैनपुर की रहने वाली आठवीं क्लास की छात्रा आल्या कुमारी एवं कंचन कुमारी के लिये शुक्रवार दोपहरी का समय खुशी लेकर आयी जहां जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी कंचन सिंह ने दोनों को एसपी आवास में नया फोन प्रदान किया।इस अवसर पर पलामू एसपी श्री चंदन कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी कंचन सिन्हा ने दोनों छात्राओं के साथ लंच किया एवं मिठाई भी भेंट की दरअसल कुछ दिनों पूर्व दोनों छात्राओं ने एसपी को फोन कर मोबाइल फोन नहीं रहने के कारण पढ़ाई बाधित होने के संबंध में अवगत कराया था। जिसके पश्चात दोनों छात्राओं को मोबाइल फोन दिया गया इस संबंध में बताते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस प्रशासन का यह अभियान है कि मोबाइल फ़ोन नहीं रहने के वजह से कोई छात्रा या छात्र पठन-पाठन से वंचित ना रहे।

एसपी ने जिले के संपन्न लोगों से पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के संपन्न लोगों से अपने पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई मोबाइल फोन ना रहने की वजह से बाधित न हो उन्होंने कहा कि जो भी लोग मोबाइल दान करने हेतु इच्छुक हैं वे अपने नजदीकी थाने में बने स्मार्ट फोन बैंक में मोबाइल दान कर सकतें हैं।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें