पलामू प्रभारी मंत्री का झामुमो नेता दीपक तिवारी ने किया स्वागत।

पलामू-मेदिनीनगर महिला बाल विकास मंत्री झारखंड सरकार के मंत्री जोबा मांझी का स्वागत इंडियन रोटी बैंक के राज्य कोऑर्डिनेटर और झामुमो नेता दीपक तिवारी ने बुके देकर स्वागत किया।माननीय मंत्री को दीपक तिवारी ने बताया की इंडियन रोटी बैंक लगातार छह वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा करती आ रहीं है दीपक तिवारी ने कहा की भारत के 16 राज्यों की 112 इकाई निरंतर जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई है। दीपक तिवारी ने कहा की महिला बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जाती हैं उसका लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है दीपक तिवारी ने मंत्री को पलामू के आदिवासी और गरीबों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इसे देखते हुए दीपक तिवारी ने पलामू प्रमंडल के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विकास के लिय विशेष पैकेज देने की मांग की है मंत्री जोबा मांझी ने कहा की जरूरतमंदों की सेवा अत्यंत पुनीत कार्य है ।झामुमो के सिपाही के रूप में जरूरतमंदों की मदद कर दीपक तिवारी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है समाज के और लोग इस तरह से काम करेंगे तो सरकार को सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर इंडियन रोटी बैंक के वाइस कोऑर्डिनेटर परवेज अख्तर,राकेश तिवारी,मनीष यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M.No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें