पलामू-मेदिनीनगर पथ निर्माण में गरीब किसानों मजदूरों का जमीन का बकाया पैसा जल्द भुगतान करे सरकार-विधायक आलोक चौरसिया

पलामू-मेदिनीनगर डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत P.W.D विभाग द्वारा पथ निर्माण में गरीब किसानों और मजदूरों का जमीन का बकाया पैसा का भुगतान नहीं होने पर विधायक आलोक चौरसिया ने सदन में मामला उठाया। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि चैनपुर प्रखंड के पंचायत बन्दूआ होते हुए बुढ़ीविर से गढ़वा सिवान के ग्राम तिलदाग तक पथ एवं गांधीपुर से पूर्वडीहा, पथरा, बंभण्डी होते हुए गांधीपुर तक पथ का निर्माण P.W.D विभाग से निर्माण किया गया है। पथ निर्माण में कई मजदूर गरीब किसान आदि की जमीनों का अधिग्रहण किया गया था जिसे पथ निर्माण के पूर्व भूस्वामी को जमीन का पैसा का भुगतान कर दिया जाना चाहिए था जो आज तक नहीं किया गया। विभाग की मंशा ठीक नहीं लगता है सदन के माध्यम से सरकार से निवेदन करते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने उन गरीब किसानों मजदूरों का जमीन का बकाया पैसा का भुगतान यथाशीघ्र करने की सरकार से अपील की ताकि गरीब किसान मजदूरों को उनका बकाया जमीन का पैसा मिल सके। सदन में विधायक आलोक चौरसिया ने सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम लहलहे डूबलगंज तथा कुटमू के बीच ओरगानदी पर पुल बनाने की बात को भी सदन मे रखा।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाता एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें