पलामू-मेदिनीनगर उप नगर विकास आयुक्त से मिलकर रखी बात,समाधान का मिला आश्वासन,सैंडर्स तालाब के पास ही मिले मछुआरों को स्थायी जगह-दीपक तिवारी

पलामू-मेदिनीनगर इंडियन रोटी बैंक के स्टेट कोऑर्डिनेटर सह झामुमो के युवा नेता दीपक तिवारी ने गुरुवार को नगर निगम के उप नगर विकास आयुक्त शैलेश कुमार से मिलकर नवाटोली स्थित सैंडर्स तालाब के पास से उजाड़े गए मछुआरों को स्थाई जगह दिलाने की मांग ज्ञापन सौंप कर की है। दीपक तिवारी के साथ मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र सौंपा जिसमें सैंडर्स तालाब के आसपास ही मछुआरों के लिए स्थाई मत्स्य विक्री केंद्र की स्थापना करने की मांग प्रमुख रूप से की गई। श्री तिवारी ने इसके लिए नवकेतन रोड में होटल निर्वाणा के ठीक सामने की खाली जगह जो कि निगम के अधीन है उसी स्थान पर दुकान का निर्माण कर सभी मछुआरों को आवंटित करने का सुझाव भी दिया श्री तिवारी के मांग पर नगर उप विकास आयुक्त ने उपायुक्त के निर्देशानुसार शीघ्र ही इस मामले में सार्थक पहल करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान दीपक तिवारी ने कहा कि जीने के लिये जीवन और जीविका दोनों ही जरूरी है तालाब में मछली पालने और बेचने का धंधा ही मछुआरों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है ऐसे में लगभग डेढ़ सौ मछुआरों को बिना बसाये ही उजाड़ना कहीं से भी सही नहीं हैै। ये परिवार आखिर कहां जाएंगे इनका परिवार कैसे चलेगा ये बातें दीपक तिवारी ने निगम से पूछा है उन्होंने सैंडर्स तालाब के इर्द गिर्द रसूखदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण मामले को भी गंभीरता से लिया है और शीघ्र ही इस मामले में पीआईएल दायर करने की बात कही है। इधर दीपक तिवारी के पहल के बाद मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर कई लोग राजनीति करने आये लेकिन झामुमो नेता दीपक तिवारी ने इस समुदाय के लिए स्थाई समाधान की दिशा में पहल किया है हम सभी लोग इनके साथ है। मौके पर परवेज अख्तर, राकेश कुमार, जंगाली चौधरी, मनोज चौधरी, अनिल चौधरी, राजा चौधरी, कल्लू चौधरी, सुनील चौधरी, पप्पू चौधरी, शिवकुमार चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, प्रेम चौधरी आदि शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाता एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts