बच्चे के जन्मदिन पर गरीब-असहायों के बीच बांटा गर्म कपड़े एवं मिठाई,गरीब-असहायों की सेवा ही नारायण सेवा है-शर्मिला ।

नीलाम्बर-पीताम्बर पुर गरीब-असहायों की सेवा करना ही सच्चे अर्थो में ईश्वर की आराधना है इनकी सहायता करने से मन को जो सुकून मिलता है और बदले में इन गरीब-असहायों से जो स्नेह-आशीर्वाद मिलता है वह ईश्वर आराधना से बढ़कर है।उक्त बातें कपडाबैंक की संचालिका शर्मिला सुमि ने गरीब असहायों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण के दौरान कहीं। अपने बचपन के मित्र सुधीर राय के बच्चे के जन्मदिन पर वे अपने टीम के साथ मिलकर लेस्लीगंज के जगतपुरवा, गोराडीह राजोगाडी में ठंड से ठिठुरते गरीब असहाय, दिव्यांग एवं बच्चों के बीच कपड़ा,कम्बल,साड़ी,स्वेटर एवं मिठाई वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से सक्षम  लोगों को गरीब असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए,और जो लोग किसी भी रूप में मदद करना चाहते है वैसे लोगों को टीम से जुड़ना चाहिये और अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ये गरीब असहाय भी हमारे समाज के ही हिस्सा है उन्होंनेेे आह्वान करते हुए कहा कि वैसे सभी लोग जिनको हमारी टीम से मदद की जरूरत हो हमेशा संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकते है।इस अवसर पर कपड़ा बैंक के संध्या शेखर, संजय कुमार,संध्या अग्रवाल, मन्नत सिंह बग्गा,विवेक वर्मा,रीना शर्मा आदि शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमीत कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाता एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें