झारखंड मे दिसंबर से शुरू होगी सभी कक्षाओं में पढ़ाई स्कूलों का संचालन हो जाएगा सामान्य,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण करा रहा समीक्षा अगली बैठक में लिया जा सकता है निर्णय।

झारखंड-रांची दिसंबर माह से झारखंड में स्कूलों का संचालन सामान्य हो सकता है इसके लेकर राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद स्कूलों में सभी कक्षाओं में पढाई शुरू हो जाएगी वर्तमान में छठी से 12वीं तक के क्लास की पढाई स्कूलों में हो रही है  छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की अवधि चार घंटे ही रखी गई है इसमें भी बदलाव होगा। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्कूलों के सामान्य संचालन को लेकर समीक्षा कर रहा है प्राधिकरण की अगली बैठक में स्कूलों में सभी कक्षाओं की पढाई ऑफलाइन शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है कोरोना काल के पूर्व चल रहे स्कूलों के रूटीन को फिर से लागू किया जाएगा प्रदेश में पांचवी तक के स्कूल बच्चों के लिए 17 मार्च 2020 से ही बंद है। नए गाइडलाइन के साथ शुरू होगा स्कूलों का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अब शिक्षकों को हर सप्ताह 45 घंटे का कार्य अवधि पूरा करना अनिवार्य होगा वहीं शिक्षकों को विद्यालय खुलने के समय से 15 मिनट पहले व बच्चों को दस मिनट पहले विद्यालय आना होगा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। शिक्षा सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार एक अप्रैल से 30 जून तक विद्यालय सुबह 07.00 बजे से 02.00 बजे तक व एक जुलाई से 31 मार्च तक सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक संचालित होगा एक अप्रैल से 30 जून तक बच्चों को 01.00 बजे व एक जुलाई से 31 मार्च तक बच्चों को 03.00 बजे छुट्टी दी जायेगी पांचवीं तक 200 दिन, आठवीं तक 220 दिन चलेंगे स्कूल अधिसूचना में कहा गया है- नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत एक शैक्षणिक वर्ष में विद्यालय का कार्य दिवस, शिक्षण घंटे और शिक्षकों के लिए प्रति सप्ताह कार्य घंटों की न्यूनतम संख्या तय की गई है इसके अनुसार पांचवीं कक्षा तक के लिए एक साल में 200 दिन और छठी से आठवीं कक्षा के लिए 220 दिन (कार्य दिवस) तय किए गए हैं।

इस प्रकार होगा स्कूलों का संचालन

गतिविधि : 1 अप्रैल-30 जून, 1 जुलाई-31 मार्च

शिक्षक आगमन : 6.45 बजे 8.45 बजे

विद्यार्थी आगमन : 6.55 बजे 8.55 बजे

प्रार्थना सभा : 7-7.15 बजे 9-9.15 बजे

शिक्षण अवधि : 7.15-1 बजे 9.15-2.30 बजे

मध्याह्न भोजन : 9.30-10 बजे 2.30-3 बजे

शिक्षक प्रस्थान : दोपहर 2 बजे, शाम 4 बजे

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें