पलामू गोवर्धन पूजा के मौके पर श्री विष्णु मंदिर में भगवान श्री कृष्णा को लगा अन्नकूट का छप्पन भोग

पलामू- मेदिनीनगर के अतिविशिष्ट श्री विष्णु मंदिर में लगातार 86वें वर्ष भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्री कृष्णा को अन्नकूट का छप्पन भोग लगाया गया श्री विष्णु मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान की विशेष आरती की गई और आगंतुक भक्तों को छप्पन भोग का महाप्रसाद दिया गया। डालटनगंज शहर के बीचोबीच अवस्थित श्री विष्णु मंदिर में वर्ष 1936 से ही लगातार हर वर्ष निर्माता परिवार के घर से ही छप्पन भोग बनाकर लाने की परंपरा है। इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए निर्माता परिवार व श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मति सुचित्रा अग्रवाल ने विभिन्न महिलाओं के सहयोग से छप्पन भोग तैयार किया और भगवान श्री कृष्णा को समर्पित किया। छप्पन भोग कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, सचिव किशोरी लाल लाठ, सहसचिव श्रवण सोनी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, न्यासी विजय कुमार, लालबाबु, सतीश दुबे, उमेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार, पुजारी कमल किशोर के साथ-साथ समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, आलोक कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करे

 M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें