पूर्णाडीह पंचायत सचिवालय के समीप जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तत्वावधान मे ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास विषय पर रोजगार महा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पलामू-नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत पुर्णाडीह पंचायत सचिवालय के समिप जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तत्वावधान मे ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास विषय पर रोजगार महा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत नीलांबर पितांबर पुर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितिन गौरव कमान कच्छप एवं डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी उपेंद्र कुमार एवं पुर्णाडीह मुखिया गुडी देवी ने मुख्य रूप से दीप प्रज्वलित कर किया,कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा ने किया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड में कार्यरत मनरेगा कर्मी काफी प्रतिभावान हैं यदि वे अपने मोटेशियन के अनुरूप काम करें तो प्रखंड में निश्चित रूप से बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा का उद्देश रोजगार देने के साथ-साथ गांव में ऐसेंट तैयार करना भी है,परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि मनरेगा एक ऐसी योजना है जिससे गांव का 90 फिसदी विकास किया जा सकता है योजना का चयन ऐसा करें जिससे ग्रामीण स्तर में बदलाव के साथ-साथ गांव में भी बदलाव देखने को मिले। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग तथा ई श्रम, मनरेगा एवं जेएसएलपीएस द्वारा स्टॉल लगाकर पांच मजदूरों को ई श्रम कार्ड एवं 15 मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया साथ ही 100 दिन काम करने वाले एक महिला समेत तीन मेठो को प्रोत्साहित किया गया। बीपीओ मोतीलाल शर्मा ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए मनरेगा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की उन्होंने कहा कि मनरेगा सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है इसके तहत फिलहाल वर्षा जल संचय को रोककर भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिए मेड़बन्दी एवं टिसीबी का काम चल रहा है साथ ही दीदी बाड़ी योजना भी चलाया जा रहा है इच्छुक लोग रोजगार सेवक से संपर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्णाडीह पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी ने किया,मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ला, बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय, पंचायत सेवक प्रदीप कुमार वार्ड सदस्य गुलाबी देवी, कृषि विभाग नीरज पासवान, सविता देवी सुधीर सिंह वीणा देवी जगत नारायण सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करे

 M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें