लेस्लीगंज हरतुआ अमवा निवासी मंगल पासवान के ऊपर मानो दुःख का पहाड़ ही गिर गया है इस घड़ी मे रामजतन राम उनके साथ खड़े है।

पलामू नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत हरतूआ पंचायत के अमवा गांव में गरीब लाचार मंगल पासवान के पुत्र का पैर टुट गया है और मां सुरेश्वरी देवी की भी मौत हो गई,बता दें कि लेस्लीगंज प्रखंड के हरतुआ पंचायत अमवा गांव में मंगल पासवान के ऊपर भगवान ने दुख का पहाड़ ही गिरा दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिन पहले यानी 7 अक्टूबर 2021 की शाम को मंगल पासवान का पुत्र विशाल कुमार पासवान उम्र 16 वर्ष जितेंद्र पासवान उम्र 22 वर्ष पिता नंदेव पासवान को लकड़ी लेजारहे एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया था जिससे विशाल पासवान का पैर टूट गया और जितेंद्र पासवान का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। वही 15 अक्टूबर 2021 की शाम 5:30 बजे मंगल पासवान की मां सुकेश्वरी देवी उम्र 70 वर्ष इस दुनिया को छोड़कर अलविदा हो गई पिता का भी हालत नाजुक बना हुआ है मां सुकेश्वरी देवी को दो बार पहले भी पैरालाइसिस मार दिया था पुनः तीसरे बार लकवा मारने के कारण उनकी मौत हो गई। वही इस मुसीबत की घड़ी में गरीबों असहाय का बेटा रामजतन राम हरतुआ निवासी उनके साथ खड़े है उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वो तुरंत अमवा मंगल पासवान के घर पहुंचे और दुखीत परीवार को ढांढस बंधाये उन्होंने कहा कि हम आपके के साथ है किसी भी प्रकार कि दिक्कत नहीं होगी। श्री रामजतन राम ने अपने अस्तर से आर्थिक सहयोग किया मंगल पासवान के पुत्र विशाल कुमार की एक्सीडेंट के समय भी रामजतन राम ने भरपूर सहयोग किया था मंगल पासवान की स्थिति दयनीय है वह गरीब परिवार से है मां की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया है और ऊपर से पुत्र की पैर का इलाज मे लाखों रुपए खर्च कर्जा लेकर करना जैसे पहाड़ के बीच दबा हुआ के ही बराबर है। मंगल पासवान कि इस दुःख से गांव के सभी लोग दुखीत है वे सभी मंगल पासवान के साथ खड़े हैं शुक्रवार की शाम उनकी मां की अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के साथ अमानत नदी घाट पर कर दिया गया है। मौके पर गरीब असहाय का बेटा रामजतन राम, दशरथ पासवान, पशुपति मांझी, दिनेश पासवान, कृष्णा पासवान, संजय पासवान, सुरेंद्र कुमार पासवान, रविंद्र पासवान, शिक्षक दिलीप गुरुजी, रामजीत पासी, बलराम पासवान, निरंजन पासवान, प्रवीण पासवान गोविंद कुमार रवि आदि मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकीकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें