पलामू मेदिनीनगर पुलिस अधीक्षक चन्द कुमार सिन्हा ने सभी थाना के थाना प्रभारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीयों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित किया। 

पलामू-मेदिनीनगर 11 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक पलामू ने अपराध गोष्ठी आयोजित की थी अपराध गोष्ठी में माह सितंबर में हुए अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई साथ ही पुराने कांडों में की जा रही कार्रवाई पर भी विमर्श किया गया पाया गया की पुराने कांडों में कार्रवाई की गति काफी धीमी है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कड़े निर्देश दिए कि पुराने कांडों में भी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गति को बढ़ाया जाए। साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दिया गया की कोविड गाइडलाइन एवं निर्देश के आलोक में दुर्गा पूजा के त्योहार को संपादित कराए जाए।पंचायत चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई एवं सभी थाना प्रभारियों को पंचायत चुनाव के मद्देनजर वारंट के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया सभी थाना प्रभारियों को कहा गया कि सभी वारंटो को निष्पादित किया जाए एवं गैर जमानती वारंटियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए वारंट निष्पादन के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वैसे अवर निरीक्षकों एवं सहायक अवर निरीक्षकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया जो अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई में ढीले पड़े रहते हैं वैसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर उन पर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया  नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया एवं नक्सलियों के सक्रिय सहयोगियों को भी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया अपराध गोष्ठी के दौरान ही मिलने आए आम जनता की समस्या पर विमर्श थाना प्रभारियों की उपस्थिति में किया गया। एवं थाना प्रभारियों को उन मामलों के निपटारे का आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान विजेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय शंकर परीक्षण IPS padadhikari Kapil अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर अजय कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद पूज्य प्रकाश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर सुरजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज आलोक टूटी सभी थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

 

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें