पलामू उंटारी रोड सिरहा से मझिआंव तक अपने निजी खर्चे से बीजेपी विधायक ने करवाया सड़क मरम्मती ।

पलामू-विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत ऊंटारी रोड सिरहा मिडिल स्कूल से मझिआंव कोयल नदी पुल, लाहरबंजारी, भदुमा से लुम्बा तक सड़क मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर दुर्गा पूजा को देखते हुये शुरू की गई है। पुर्वमंत्री सह भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ऊंटारी मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं की मांग पर उक्त सड़क का कार्य अपने निजी खर्चे से कराया जा रहा है। इस संबंध में बीजेपी नेता सह उंटारी रोड जीप सदस्य मनोज सिंह ने बताया कि जल्द ही सड़क कालीकरण का कार्य भी कराया जायेगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामसेवक पासवान,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश शर्मा,मण्डल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, वरिष्ठ नेता लखन सिंह,उपाध्याय सिंह,सत्यम मेहता,बुचु सिंह,चन्दन सिंह के साथ दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
उंटारी रोड से सकेंन्दर राज का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें