गढ़वा भंडरिया के बरगढ़ प्रखंड में डालसा के तहत अपने अधिकार के बारे में जनता को जानकारी दी गई।

झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के बरगढ़ प्रखंड में जिला लीगल एसोसिएशन गढ़वा के द्वारा जनता के समस्या का निष्पादन के लिए कार्यक्रम रखा गया था तथा प्रखंड के जेएसपीएल एवं समूह के महिलाएं पदाधिकारियों को स्वागत किया आगे बताते चले कि अधिवक्ता पेतरूस मींज द्वारा जानकारी दिया गया कि प्रशासन के द्वारा बिना वारंट के गिरफ्तार नहीं कर सकता है गिरफ्तार करने से पहले उसका कारण बताकर ही गिरफ्तार करना है। इसी तरह से अनेकों कानून के बारे में बताए उसके बाद बरगढ़ पिकेट प्रभारी द्वारा जानकारी दिया गया कि संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर थाना ले जा सकता है और 24 घंटा के बाद छोड़ देगा इसी तरह से जनताओं को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ता है एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती के द्वारा बताया गया कि प्रखंड में डालसा का कार्यक्रम होने से पूरे प्रखंड क्षेत्र वासियों को बहुत बड़ी राहत होगी सभी का मामला निष्पादन प्रखंड स्तर पर ही होगा एवं जनता का परेशानी भी खत्म होगी और कोई भी मामला हो तो अधिवक्ता से कानून के बारे में जानकारी ले सकते हैं। प्रखंड विधिक सेवा प्राधिकार से कलामुद्दीन अंसारी भी अपना मंतव्य दिए प्रखंड में बहुत सारे समस्या को देखते हुए डालसा के पदाधिकारियों ने मामला को प्रखंड स्तर पर ही निष्पादन करने की बात कही ताकि गरीब परिवार को व्यवहार न्यायालय गढ़वा का चक्कर काटना ना पड़े एवं इस बैठक में प्रखंड के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
गढ़वा भंडरीया से रंजित ठाकुर की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M.N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें