Nilamber-pitamber pur प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।

पलामू-नीलांबर पिताबरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला जज आईएएस सह प्रभारी बीडीओ आशीष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर डालसा प्रतिबद्ध है समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना डालसा का उद्देश्य है। इस दौरान कई लाभुकों के बीच ट्रायल साइकिल एवं विभिन्न विभागों से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना और उसका लाभ देना मकसद है कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ विनय कुमार शर्मा ने किया। वहींं कार्यक्रम में अधिवक्ता आशीष गिरी, मनधारी दुबे, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव एवं कई विभागीय पदाधिकारी आंगनबाड़ी सेविका एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें