लेस्लीगंज गांधी चौक पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर पलामू प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत nilamber-pitamber पुर प्रखंड मुख्यालय के स्थित गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन  भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक बोकारो के विधायक बिरंचि नारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण के लिए कार्य करती है भाजपा का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व होता है देश के आदरणीय प्रधानमंत्री के लिए सेवा कार्य  24 घंटे भी कम हैं आज देश का नेतृत्व ऐसे महान नेता के हाथ में है जिनका स्थान विश्व में सर्वोपरि है एक समय था जब भारत का स्थान निचले पायदान पर हुआ करता था जब प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी नेतृत्व करने लगे तो देश का स्थान शीर्ष पर हो गया मुझे गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।उन्होंने राज्य सरकार के बारे में कहा कि जब से हेमंत सोरेन सत्ता में आए राज्य को गर्त में डाल दिया जिस आशा और उम्मीद के साथ लोग हेमंत जी को वोट देकर सत्ता में लाए थे उसके विपरीत हेमंत जी ने राज्य को अराजक बना दिया हर तरफ चोरी डकैती नक्सली हत्याएं राज्य में बढ़ गई भाषा विवाद पर उन्होंने कहा कि मगही भोजपुरी को राज्य सरकार को  राज्य भाषा की सूची में शामिल करना होगा और इनकी परीक्षाएं लेनी होगी नहीं तो हम राज्य सरकार का नींद हराम कर देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांकी के विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है हमारे प्रधानमंत्री जी देश के लिए जी जान से लगे हुए हैं ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर हम सब उन्हें हिम्मत और ताकत बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि रक्तदान कर समाज के लिए कार्य करें तत्पश्चात विधायक ने रक्तदान कर किया।अध्यक्षता लाला प्रसाद यादव ने किया तथा संचालन भाजयुमो आईटी सेल के जिला प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी सुमन कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी आईएएस आशीष अग्रवाल पीएचसी प्रभारी राजीव रंजन पांकी मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह तहसील मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद संजय कुमार मनीष सिंह संतोष प्रसाद निर्मल मेहता विनोद राम रंजन ठाकुर रोशन सिंह राजन कुमार भोलानाथ साव पंकज पासवान वीरेंद्र महतो पवन कुमार बसंत बर्मा अशोक चंद्रवंशी रामराज सिंह बजरंगी प्रसाद मिथिलेश पासवान प्रशांत वर्मा कृष्णा गोस्वामी मदन गोस्वामी मनदीप मेहता देवराज कुमार दिलीप मेहता जफर कैफी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी तरह कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें