पलामू मेदिनीनगर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई की बैठक भाजपा जिला कार्यालय मे संपन्न हुई।

पलामू-मेदिनीनगर आज भारतीय जनता पार्टी पलामू इकाई की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे उपस्थित हुए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई जिले के सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को इस अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत जिला, मंडल, पंचायत से लेकर जिले के सभी बूथों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करना है जिनमें पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधरोपण का कार्य करना है।वहीं स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना है।सेवा गतिविधियों में गरीबों के बीच भोजन, अनाज, फल का वितरण करना है,वहीं दिव्यांगजनों के बीच सहायता उपकरण का वितरण आदि करना है।उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पिछले सभी कार्यक्रमों की तरह इस अभियान को भी सफल बनाएंगे। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया वह अनुकरणीय है पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरे समर्पण के साथ समाज की सेवा में लगे हुए हैं।वही हुसैनाबाद विस के पूर्व भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को मोदी जी का जन्म दिवस है और 7 अक्टूबर को मोदी जी के सीएम-पीएम जैसे संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए 20 वर्ष पूरे हो जाएंगे।इसलिए इन दिनों में इस अभियान के जरिए पार्टी के हम सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा की तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी सेवा करना है।

इन्हें मिला प्रभार

बूथ स्तर की गतिविधियों के लिए आईटी सेल संयोजक अजय सिंह एवं सह कार्यालय मंत्री राकेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है,वहीं पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के लिए रामचंद्र यादव एवं अरविंद गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है,श्वेतांक गर्ग एवं विपुल गुप्ता को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। अजय तिवारी एवं मो.सिराजुद्दीन अंसारी को सेवा कार्यों के लिए प्रभारी बनाया गया है। वही सोशल मीडिया का प्रभार अभिषेक शुक्ला और चंदन प्रजापति को मिला है,बैठक में मुख्य मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय,कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता,अजय तिवारी जितेंद्र तिवारी,संतोष सिंह,संटू सिंह,राकेश तिवारी,सोमेश सिंह समेत जिले के सभी मंडल अध्यक्षगण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें