शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माता होते हैं नन्द किशोर सिंह

पलामू लेस्लीगंज मे शिक्षक दिवस पर शिक्षक स्वर्ग.रामा वल्लभ तिवारी  एवं महान शिक्षाविद दार्शनिक राष्ट्रपति राधाकृष्णा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया, उसके बाद पेंशन समाज द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षक को माला एवं शांंल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया, पेंशन समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक और समाज राष्ट्र निर्माता होते हैं। कुम्भकार की भांति शिक्षक बच्चों में संस्कार,उचित-अनुचित में भेद करने की शिक्षा देकर सभ्य समाज एवम राष्ट्र का निर्माण करते है शिक्षा के अभाव में सभ्य समाज एवम राष्ट्र की कल्पना नही की जा सकती है इसका परिणाम भी विश्व के कई भागों में देखा जा रहा है।उक्त बातें नंदकिशोर सिंह ने शिक्षक दिवस पर पेंशनर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही उन्होंने कहा कि शिक्षक स्व्यं को एवम समाज ,राष्ट्र को आसमान की ऊंचाई तक ले जा सकता है बशर्ते उनमें सर्व परी  राधाकृष्णन की तरह लग्न होनी चाहिए।पेंशनर समाज के संरक्षक अम्बिका राम ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है किंतु आज सरकारें शिक्षको को कई कामों में लगाकर शिक्षको की गरिमा को गिराया है आज शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की जगह सरकार को हिसाब किताब की रिपोर्ट करने में ही परेशान रहता है नतीजा शिक्षा प्रभावित हुआ है जिससे शिक्षक भी दुखी है। इतना ही नही जिन शिक्षकों ने उन्ही शासन प्रशासन चलाने लायक बनाया,उन्ही शिक्षको का पेंशन बन्द कर दिया जबकि वेे लोग एक बार भी किसी सदन के लिए चुन लिए गए तो वे जीवनभर पेंशन पाते रहते है,ये अन्याय है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डोमन राम ने कहा कि लेस्लीगंज के शिक्षकों ने कई प्रतिभाओं को जन्म दिया जो कल और आज भी कई बड़े ओहदों पर सुशोभित है किन्तुु अब सरकार बच्चों को सिर्फ साक्षर भर बनाना चाहती है यही कारण है कि चारों तरफ बेरोजगारी ही बेरोजगारी है।इस अवसर पर हरवर्ष की भांति दो लोगो को सम्मानित भी किया गया मौके पर प्रखंड के शिक्षक एवं सेवा निवृत्त  शिक्षक किशुन मिस्त्री,रामप्यारी राम,नारायण राम,राधिका राम,मदनमोहन मेहता,निर्छल सिंह,सुलेमान अहमद,गुलाइची राम,अमरजीत शुक्ला समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें