लेस्लीगंज BDO का प्रभार लेते हि एक्शन मे सहायक समाहर्ता आशिष अग्रवाल।

लेस्लीगंज बीडीओ का प्रभार लेते ही एक्शन में सहायक समाहर्ता,शनिवार को बैठक कर मनरेगा और पीएम आवास की समीक्षा की,सभी लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश,सभी प्रखंड कर्मियों को सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने का निर्देश।सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल लेस्लीगंज बीडीओ के रूप में प्रभार लेते ही एक्शन में नज़र आ रहें हैं श्री अग्रवाल ने शनिवार को लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय में सभी स्वयंसेवकों व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के साथ प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास के प्रगति की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव व स्वयंसेवकों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही शेष योग्य लाभुकों को स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्‍होंने मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं का पंचायत वार समीक्षा की मनरेगा में मानव दिवस सृजन के लक्ष्य,मजदूरी भुगतान सहित योजनाओं की भौतिक स्थिति  के बारे में जानकारी ली। साथ ही मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु टीसीबी, बिरसा हरित क्रांति योजना, नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना एवं पोटो हो खेल योजना के तहत संचालित योजनाओं की भी जानकारी ली। इसके अलावे सहायक समाहर्ता श्री अग्रवाल ने सभी प्रखंड कर्मियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने को लेकर निर्देशित किया है उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से लेट आने वाले कर्मियों को अनुपस्थित माना जायेगा।उन्होंने सभी कर्मियों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पूरी ईमानदारी से लोगों का काम करने कि सलाह दिए।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

 विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें