बुढ़िया दाई के आशीर्वाद से चिल्हो पहाड़ी पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित होगा- रुद्र शुक्ला

पलामू तरहसी- रक्षाबंधनके शुभ अवसर पर तरहसी प्रखण्ड अंतर्गत चिल्हो पहाड़ पर बुढ़ीया दाई मंदिर के प्रांगण में सावन मेला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बुढ़िया दाई और मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसियों पार्टी के झारखंड प्रदेश के प्रदेश कोऑर्डिनेटर (प्रोफेशनल विंग) पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे कमिटी ने उनका इस अवसर पर भब्य स्वागत किया। पूर्व प्रत्याशी श्री शुक्ला ने कमिटी के सभी लोगो को और वहाँ की तमाम जनता को तहे दिल से धन्यबाद कहा क्यो की कई बर्षो से यहाँ की कमिटी सावन के रक्षाबंधन के अवर पर बुढ़िया दाई के पावन धाम पर भव्य कार्यक्रम करते है और मुझे आमंत्रित किए। रूद्र शुक्ला  ने कहा की बुढ़िया दाई का ये प्रांगण और चिल्हो पहाड़ को एक पर्यटक अस्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है बुढ़िया दाई का पावन स्थल पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होने से यहां के आम जनता के रोजगार के अवसर खुलेंगे पहाड़ के ऊपर पहुंचने का सुगम रास्ता भी नहीं है जिससे यहां दर्शन करने वाले आम जनता को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सड़क निर्माण से ग्रामीण जनता को पहाड़ से लेकर मंदिर तक चढ़ने में सुलभता होगी जिससे माताएं बहने भाई बहन असानी से मंदिर प्रांगण तक पहुँच पाएंगे । रुद्र शुक्ला ने कमिटी के लोगो से कहा कि बुढ़िया दाई चिल्हो पहाड़ बेहतर भव्य रूप देने के लिए लिखितरूप से इसकी जानकारी माननीय झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रामेश्वर उरांव जी को दूंगा और उन से आग्रह करूंगा कि बुढ़िया दाई और चिल्हो पहाड़ी की वेवस्था सुदृढ हो जिससे यहाँ के लोगो को सुगमता से पहाड़ तक पहुचने में कोई तकलीफ ना हो सके। युवा नेता ने बुढ़िया ढाई के चरणों मे माथा टेक कर पांकी बिधान सभा की खुशहाली अमन चैन और विकाश की कामना की जिससे पूरे बिधान सभा मे स्वथ्य वात बरन बना रहे।साथ में जिला पार्षद भावी प्रत्याशी अनिल सिंह जी आई सी एल जिला उपाध्यक्ष प्रिंस पांडे जी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप मिश्रा जी उदयपुरा पंचायत के पंचायत समिति महेंद्र पासवान जी उदय बैठा जी युवा साथी कुंदन शुक्ला जी सदानंद जी पिंटू जी वशिष्ट जी अमोल जी और अन्य साथी गण साथ में उपस्थित रहेे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें