KCC को लेकर लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने प्रखंड कार्यालय मे किया बैठक।

Lesliganj-किसान क्रेडिट कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय में सभी बैंक के बैंक मैनेजर,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, IDM, JSLPL कर्मियों के साथ बैठक किया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने कहा कि वैसे सभी किसानों,जिनको प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ मिलता है सभी को kcc बनाना है।इस कार्य को प्रखंड में कार्यरत सभी बैंक के शाखा प्रबंधक गंभीरता से लेते हुए सभी का kcc बनाना सुनिश्चित करे। विगत दिनों में देखा गया है कि किसानों का kcc निर्माण हेतु प्रखंड कार्यालय से बैंक को भेजा गया डॉक्यूमेंट कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है।परेशान किसान बैंक और प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाता रहता है ऐसा न हो। बैंक मैनेजर भी सहयोग करते हुए किसानों की समस्या सुलझाने में रुचि लेते हुए सभी का kcc बनाएं। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख रमेश राम,लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय, Vlw नीरज कुमार, BPRO विनय शर्मा,jslpl के शिवकुमार दुबे सहित प्रखंड में संचालित सभी बैंक के शाखा प्रबंधक शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें