पलामू – लेस्लीगंज फौजी का बेटा अविनाश कुमार ने कराटे मुकाबला जित कर इण्डिया बुक आंफ रिकॉर्ड मे नाम दर्ज किया, पलामू में प्रतिभा कि कमी नहीं , जरूरत सही मार्गदर्शन करने की है-अनिल साहू

पलामू में प्रतिभा की कमी नही,जरूरत सही मार्गदर्शन करने की है:अनिल साहू पांकी थानाक्षेत्र के 16 वर्षिय आदिवासी बालिका सीमंती कुमारी के 400 मीटर रिले दौड़ में राज्यस्तर पर प्रथम आने के बाद नीलांबर-पीताम्बर पुर प्रखंड के सीताडीह निवासी प्रमोद मेहता के 16 वर्षिय पुत्र अविनाश कुमार ने कराटे में देश स्तर पर अपना नाम के साथ पलामू जिला का नाम रौशन किया है।अविनाश 30 सेकेंड में 100 मीटर मंकी जम्प लगाकर राष्ट्रीय स्तर पर कराटे का मुकाबला जीतकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अविनाश का घरेलू पृष्ठभूमि फौजी का रहा है इसके दादा स्व नेपाल महतो भारतीय फ़ौज में थे और 1965 एवम 71 में युद्व में शामिल थे वही इसके पिता प्रमोद मेहता भी B S F में भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात है।अविनाश के इस उपलब्धि पर जिला के जाने-माने व्यवसायी सह समाजसेवी रामदास साहू के पुत्र अनिल साहू ने अविनाश को अंगवस्त्र एवम गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए हरसंभव सहयोग करने की बात कह हौसला अफजाई किया है। उन्होंने कहा कि पलामू में भी खेल प्रतिभा की कमी नही है जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचान कर सही मार्गदर्शन करने एवम कमियो को दूर करने की है।हमसे जितना भी सम्भव होगा ,जिला के हर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मदद करूँगा।उन्होंने कहा कि अविनाश सीमंती की तरह सिर्फ अपना और अपना परिवार का ही नही बल्कि पांकी विधानसभा एवम पलामू जिला का भी नाम रौशन किया है।इस मौके पर नवीन तिवारी ,डब्लू राय, बबलू गुप्ता,अरुण मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें