डीडीसी ने आम बागवानी का किया निरीक्षण लाभुकों को कई निर्देश दिया कार्य स्थल पर 24 घंटे में योजना बोर्ड लगाए।

डीडीसी ने आम बागवानी के गड्ढा खुदाई कार्य का किया निरीक्षण।उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत जमुने पंचायत के जमुने ग्राम में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रियान्वित आम बागवानी के गड्डा खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान योजना स्थल पर मजदूर कार्यरत पाये गये वहीं 2 एकड़ के पैच लगने वाले 60 फलदार पौधों के लिये गड्डा खुदाई पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान डीडीसी श्री जमुआर ने दो दिन में मजदूरों की संख्या बढ़ाकर शेष गड्डा खुदाई के कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया है।इसके अलावा उन्होंने योजना स्थल पर 24 घण्टे के भीतर योजना बोर्ड स्थापित करने की बात कही इसकेेे अलावा डीडीसी ने जमुने के ही लाभुक रीता देवी के खेत में दीदी बगिया योजना का भी निरीक्षण किया।इस दौरान लाभुक द्वारा बताया गया कि 6400 गमहार इमारती पौधा का बीज लगाया गया है जिसका अंकुरण भी हो गया है। निरीक्षण के दौरान सदर बीडीओ के अलावा मनरेगा से जुड़े कर्मी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें