लोटवा लेस्लीगंज पलामू महिला को ससुराल वालों ने मिलकर, महिला और उसकी मां भाई को बुरी तरह से पिटाई कर दिया थाने मे मामला दर्ज कराई

पति के सहयोग से सास जेठ और जेठानी ने मिलकर देवरानी,उसके भाई एवम मां को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।मामला लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम लोटवा का है।मामला थाना में दर्ज कर लिया गया है। मारपीट के बाबत भुगतभोगी महिला गुड्डी देवी पति भीम राम ने बताया कि शादी के बाद से ही जेठ अर्जुन राम जेठानी शांति देवी एवम सास उर्मिला कुंअर एक अन्य व्यक्ति कइल राम के साथ मिलकर मारपीट गली गलौज करते रहते है साथ ही मायके से पचास हज़ार रुपये लाने के लिए दबाव डालते है ।दो दिन पूर्व भी हमे बुरी तरह मारा पीटा गया था।जिसकी सूचना अपने मायके ग्राम लुहुर बरवाडीह दिया था मेरे भाई विकास राम मां कौशल्या कुंअर के साथ समझौता कराने आया था।इसके पूर्व भी कई बार दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदरों के उपस्थिति में सुलह समझौता हुआ है। लेकिन सुलह समझौता करने के बजाय हमारे जेठ जेठानी एवम सास ने हमारी बूढ़ी मां ,हमे एवम हमारे भाई को भी लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें