पलामू मे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर तालाब का अस्तित्व मिटाने पर तुला है नगर निगम-देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता

पलामू में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर तालाबों का आस्तित्व मिटाने पर तुला है नगर निगम नगर निगम तालाब को बर्बाद कर रहा है। सात करोड़ रुपए की राशि डकारने के चक्कर में है। तालाब मेदिनीनगर क्षेत्र का जल बैंक है। इसे किसी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उक्त बातें नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कही। वे बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। नगर निगम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करने का आरोप भी लगाया । कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि किसी भी प्राकृतिक जल स्रोत के साथ छेड़छाड़ ना की जाए । बावजूद निगम की देखरेख में करोड़ों रुपए की राशि से तालाब को सजाने संवारने के नाम पर भरावट की जा रही है । देवेंद्र कुमार गुप्ता ने नौजवानों का आह्वान किया कि वह अपने भविष्य की रक्षा के लिए आगे आए । यह तालाब ही उनकी लाइफ लाइन है कारण कि इस तालाब से शहर का जलस्तर नियंत्रित रहता है। देवेंद्र गुप्ता ने बड़ा तालाब का नक्शा जारी करते हुए दिखाया कि 16.3 एकड़ में फैले इस तालाब पर कितना कब्जा है। कहा कि नगर निगम का ध्यान उन्होंने कई बार इस दिशा में आकृष्ट कराया है बावजूद कोई पहल तक नहीं की जा रही है। मौके पर मोर्चा के संयोजक धनंजय सिंह, नसीम खान, अमरनाथ जायसवाल उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts