लेस्लीगंज स्वास्थ्य केंद्र को पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने एक एम्बुलेंस सौंपा।

होंहों पोंपो के साथ विधायक शशिभूषण मेहता ने लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को समर्पित किया एंबुलेंस विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस की सौगात गाजे बाजे के साथ चिकित्सा प्रभारी डॉ राजीव रंजन को एंबुलेंस की चाभी सौंपा गांधी चौक से एंबुलेंस लेकर विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हॉस्पिटल। नीलांबर पितांबरपुर-पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निलांबर पितांबरपुर में विधायक निधि के द्वारा कोरोना महामारी के बीच रक्षात्मक पहल करते हुए एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर सहित उपलब्ध कराया गया। बता दें कि निलांबर पितांबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सोलह ग्राम पंचायत स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए निर्भर हैंं ऐसे में विधायक डांं शशिभूषण मेहता के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस व ऑक्सीजन सिलेंडर को कोरोना के बढ़ते संकट के बीच एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा हैै। गांधी चौक समाजिक दुरी की पालन करते हुए उपस्थित लोगोंं के बीच चिकित्सा प्रभारी डॉ राजीव रंजन को एम्बुलेंस की चाभी सौंपा गया। तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि हमने विधायक कोटे कि पहली राशि से एम्बुलेंस निलाबर पितांबरपुर प्रखंड के जनता को समर्पित किया हूं ।एंबुलेंस नहीं होने के कारण कई लोगों को समय पर इलाज नहीं हुआ जिसके चलते जान चली जाती थी पांकी विधानसभा क्षेत्र की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ राजीव रंजन, डॉ अरूण मोहंती, डॉ एसके रवि कई स्वास्थ्य कर्मी सहित लेस्लीगंज विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव, सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, बच्चन ठाकुर, चैम्बर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी, बजरंगी प्रसाद,  गोपाल यादव ,निर्मल कुशवाहा ,पप्पू मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें