नीलाम्बर-पिताम्बर पुर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीब असहायों को खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया।

केंद्र में भाजपा के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नीलाम्बर-पीताम्बर पुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीब-असहायों के बीच खाद्य सामग्री के पैकेट,मास्क,सैनिटाइजर वैगरह का वितरण किया। इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि देश मे कोरोना के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति में बीजेपी इसे गरीब-असहायों की सेवा करने का अवसर मानते हुए सेवादिवस के रूप में मना रही है। बीजेपी का शुरू से मानना रहा है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो अपने सात साल के शासनकाल में बीजेपी सच साबित कर रही है। बीजेपी का मानना है कि शासन का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचें, अगर उसमे किसी तरह की बाधा हो तो उसे दूर किया जाय,और बीजेपी अपने शासनकाल में यह कार्य कर रही है। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि बीमारी अमीर-गरीब का फर्क नही करता।कोई भी व्यक्ति इसके जद में आ सकता है।इसलिए सभी को कोविड19 के नियमों का पालन करना चाहिए एवम सभी को कोविड का वैक्सीन लेना चाहिए। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता,नीलकंठ गिरी,विक्रमादित्य दुबे,जितेन्द्र तिवारी वैगरह मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें