तरहसी बेदानी मोड़ पर अज्ञात वाहन कि चपेट मे आने से तिलक मे जा रहे दो युवक की मौत हो गई।

तरहसी के बेदानी मोड़ पर अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत।

तरहसीथाना क्षेत्र के उदयपुरा वन पंचायत क्षेत्र के बेदानी मोड़ पर मोटरसाइकिल और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। घटना शनिवार की रात 9 बजे की घटना है. दोनों युवक तिलक समारोह में जा रहे थे। धक्का मारने के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार बताया जाता है। तरहसी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।मृतकों की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के सेनडरी निवासी पचू भुइयां के पुत्र 25 वर्षीय पुत्र सिंधु कुमार और तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राम के 28 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार के रूप में हुई है। तरहसी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी कंचन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर हो गए। घटना के तुरंत बाद सिंधु की मौत हो गई, जबकि देवराज को इलाज के लिए मेदनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। धक्का मारने वाला वाहन अबतक पकड़ से बाहर है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक रिश्तेदार थे और पास के गांव से तिलक चढ़ाने जा रहे थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रविवार की सुबह मेदनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844


संवाददाता निलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें