पांकी विधानसभा क्षेत्र में पानी कि समस्या नहीं होने देंगे विधायक डॉ शशिभूषण मेहता।हर पंचायत में पांच बोर होगा 7मई से कार्य शुभारम्भ किया गया

पांकी विधानसभा में नही होगी पानी की किल्लत, प्रत्येक पंचायत में कराये जायेगे पाँच डीप बोर

पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के सहयोग से पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में पाँच चापाकल निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। पांकी विधानसभा क्षेत्र में 320 चापाकल का अधिष्ठापन होगा जिसमें पांकी प्रखंड में 125, तरहसी प्रखंड 65, मनातू प्रखंड 35, नीलाम्बर पीताम्बर पुर में 80 एवं सतबरवा 20 होगा। जिसका शिलान्यास नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम सोस निमिया में शुक्रवार को पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया। मौके पर प्रकाश मेहता ने कहा कि पानी के किल्लत को देखते हुए विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के पहल पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में पाँच चापाकल का अधिष्ठापन किया जा रहा है। माननीय विधायक डॉ मेहता के प्रयाश से विस क्षेत्र में पानी के समस्याओं को दूर किया जायेगा। मौके पर मौजूद देवराज कुमार, मंदीप मेहता,संतोष वर्मा के अलावा कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

9608122844

संवाददाता निलाम्बर-पिताम्बर पुर से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें